बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ ( सुदेश बिश्नोई) lकांठ थाना प्रांगण में आज शाम गुरुवार से शुरू होने जा रही सावन माह की कावड़ यात्रा को लेकर अमन कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें पहुंचे एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश ने कहा कि इस बार "जीरो घटना -जीरो दुर्घटना" के लक्ष्य को लेकर कावड़ यात्रा संपन्न कराने की तैयारी है उन्होंने बताया कि हरिद्वार से मुरादाबाद प्रवेश पर कांठ की अहम जिम्मेदारी हो जाती है क्योंकि जिस तरह से हम यात्रियों को कांठ से सकुशल निकालने का काम करेंगे इस तरह से आगे की व्यवस्था भी होती रहेगी।उन्होंने लोगों से कावड़ यात्रा में सहयोग की अपेक्षा की कुछ लोगों ने इस दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं का जिक्र कियाl अनेक लोगों ने कांठ नगर के आधा किलोमीटर क्षेत्र में रुका हुआ सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की तो किसी ने बिजली के लटके हुए तारों का मुद्दा उठाया कुछ लोगों ने फल विक्रेताओं से सावन माह के दौरान अपने ठेले पीछे हटाकर लगाने का आह्वान किया तो किसी ने कावड़ पथ पर स्थापित शराब की दुकानों को लेकर भी सवाल खड़े किए, काबड पथ पर पुलिया के पास कुछ लोगों द्वारा मृत पशुओं को डाले जाने का मामला भी बैठक में उठाया गयाl अधिकारियों ने संबंधित हल्को के उप निरीक्षकों को समय से पहले इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने कहा कि कावड़ यात्री जाने से पहले पुलिस को सूचित करें और अगर अपनी लाइव लोकेशन देकर जाएं तो यह बहुत अच्छा होगा उन्होंने कहा कि सभी अपनी जेब में नाम पता और आसपास के मोबाइल नंबरों सहित एक पर्ची जरूर रखें। एसडीएम ने किसी भी समस्या को तुरंत उन्हें अवगत कराए जाने का लोगों से आह्वान करते हुए काबड यात्रा संपन्न कराने में सहयोग मांगा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह ने अधिकारियों और क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया।


