cbamazon
उत्तर प्रदेश

काउंसलिंग से सुलझे पांच दंपतियों के विवाद, साथ रहने पर बनी सहमति

काउंसलिंग से सुलझे पांच दंपतियों के विवाद, साथ रहने पर बनी सहमति

परिवार परामर्श केंद्र में 109 मामलों की हुई सुनवाई, आपसी समझ से पांच परिवारों में लौटी सहमति

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को वैवाहिक और पारिवारिक विवादों से जुड़े 109 प्रकरण काउंसलिंग के लिए प्रस्तुत किए गए। काउंसलर्स और प्रभारी ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी संवाद और समझ के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश और पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग की गई। इस दौरान दंपतियों के बीच उत्पन्न विवादों को गंभीरता से सुनते हुए उनके दाम्पत्य जीवन को दोबारा व्यवस्थित करने के लिए समझाइश दी गई।

काउंसलिंग के बाद 109 में से पांच प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से साथ रहने का समझौता कराया गया। वहीं, विभिन्न कारणों से 17 पत्रावलियां बंद कर दी गईं। शेष 87 मामलों में अगली तारीख निर्धारित करते हुए संबंधित पक्षों को इसकी जानकारी दी गई।

परिवार परामर्श केंद्र की ओर से बताया गया कि वैवाहिक और पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य परिवारों में आपसी समन्वय, सौहार्द और सामाजिक संतुलन बनाए रखना है।