बुलन्द संदेश ब्यूरो
*निगम ने 5500 विद्युत पोलों पर लगाया फ्लेक्स, कावड़ रूट की 880 लाइटों की हुई मरम्मत*
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) 2468 नई स्ट्रीट लाइट से रात्रि में भी कावड़ यात्रा को बनाया गया सुगम और सुरक्षित विद्युत पोलों से उचित दूरी बनाए रखने के लिए निगम ने किया श्रद्धालुओं से अनुरोध नगर निगम, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार कावड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है इसी क्रम में रात्रि में भी कावड़ यात्रियों के लिए मार्ग सुगम और सुरक्षित रहें बेहतर प्रकाश व्यवस्था की गई है, गाजियाबाद नगर निगम प्रकाश विभाग द्वारा निर्धारित कावड़ मार्ग पर 2468 नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई है इसके अलावा 3000 से अधिक अस्थाई लिए भी लगाई गई है जिसमें मुख्य मार्गों पर झालर भी लगाई गई है, कावड़ मार्ग के साथ-साथ दूधेश्वर नाथ प्राचीन मठ मंदिर पर भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था की गई है, गाजियाबाद नगर निगम के कावड़ शिविर में भी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया गया है नगर आयुक्त की निर्देश अनुसार रात्रि में भी प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य टीम के द्वारा किया जा रहा है जिसमें शेष मणि यादव प्रभारी प्रकाश, स्वप्निल जैन सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं lदुहाई से लेकर मेरठ रोड तिराहे से होते हुए मोहन नगर, अप्सरा बॉर्डर तक प्रकाश व्यवस्था को सुचारु किया गया है,
नागद्वार से भोपुरा चौक तक स्थाई तथा अस्थाई लाइट लगाकर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, मेरठ तिहारी से लेकर सिद्धार्थ विहार होते हुए NH 9 तक प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, कनवानी होते हुए NH 9 तक प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, मेरठ रोड से राजनगर एक्सटेंशन तक प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, इसी क्रम में दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर तक भी प्रकाश व्यवस्था को स्थाई तथा अस्थाई लाइटों के माध्यम से दुरुस्त किया गया है प्रकाश विभाग गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जहां प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है वही कावड़ मार्ग पर 5500 विद्युत पोलों पर फ्लेक्स भी लगाई गई है इसी के साथ श्रद्धालुओं को विद्युत पोल से दूर रहने के लिए भी अनुरोध किया जा रहा है कावड़ मार्ग पर आने वाले विद्युत पोलों से उचित दूरी बनाए रखने का अनुरोध नगर निगम द्वारा पोस्टर लगाकर किया जा रहा हैlप्राचीन मंदिर दूधेश्वर नाथ, कावड़ मार्ग के अलावा साइ उपवन, शंभू दयाल इंटर कॉलेज, कन्या वेदिक स्कूल पर भी कावड़ यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है जिसमें प्रकाश विभाग द्वारा स्थाई रूप से लाइट लगाई गई है, नगर आयुक्त द्वारा वरिष्ठ प्रभारी प्रकाश नरेंद्र कुमार चौधरी तथा अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को लगातार प्रकाश संबंधित कार्यों में विशेष मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, नगर निगम सीमा अंतर्गत कावड़ यात्रा रात्रि में भी सुगम और सुरक्षित बनी रहे निगम की टीम व्यवस्था में जुटी हुई है अभियान के रूप में कार्य चल रहा है जो की सराहनीय है l


