बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ ( सुदेश बिश्नोई )lमुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले स्कूलों में शौचालय व्यवस्था ठीक रखने उन्हें 24 घंटे खोले जाने के निर्देश दिए है। कांवड यात्रा के दृष्टिगत रोड किनारे प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद पडने वाले विद्यालयों के शौचालय को क्रियाशील रखने के लिए स्कूल 24 घंटे खुलेंगे जिसमें कांठ से अगवानपुर बाईपास वाली ग्राम पंचायत सिकंदराबाद,गढी,अकबरपुर चैदरी, कासमपुर,मौढी हजरतपुर, मुजफ्फरपुर टांडा, शेरपुर, रसूलपुर चौरा, संदलीपुर, मानपुर, मुजफ्फरपुर, सराय खजूर स्कूल खुले रहेंगे। जबकि कांठ से में हाईवे वाले ग्राम पंचायत अहमदपुर नींगू नगला, रसूलपुर,मधपुरी इनायतपुरी, फूलपुर मिठनपुर, भीकनपुर, छजलेट पचोकरा खानपुर, कुरी रवाना, शाहपुर मुबारकपुर,लदावली और शेरवा धर्मपुर के स्कूलों को भी खोले जाने के लिए निर्देशित किया है। जबकि रसूलपुर गुर्जर नहर वाले रास्ते पर पड़ने वाले ग्राम खलीलपुर महेंद्री सिकंदरपुर और सदरपुर में भी स्थापित विद्यालयों को खोले जाने के लिए निर्देशित किया और कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।


