cbamazon
उत्तर प्रदेश

*कन्या गुरुकुल का हुआ भव्य लोकार्पण समारोह मानसिक गुलामी से मुक्त कराने के लिए गुरुकुल शिक्षा प्रणाली आवश्यक -स्वामी आर्यवेश*

*कन्या गुरुकुल का हुआ भव्य लोकार्पण समारोह मानसिक गुलामी से मुक्त कराने के लिए गुरुकुल शिक्षा प्रणाली आवश्यक -स्वामी आर्यवेश*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

*कन्याओं की शिक्षा से दो घरों का निर्माण होता है - राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य भारत विश्वगुरु की ओर है अग्रसर-डॉ अशोक चौहान*

 

गाजियाबाद, (आशा चौधरी) रविवार, 26 जुलाई 2026 क़ो मदन मोहन लाल एजुकेशन ट्रस्ट ग्राम जलालाबाद गंगनहर मुरादनगर में मदन मोहन लाल कन्या गुरुकुल का भव्य लोकार्पण समारोह डॉ जयेंन्द्र आचार्य के ब्रह्मत्व में महायज्ञ से हुआ मुख्य यज्ञमान कर्म चंद शास्त्री एवं नर्मदा शास्त्री,विनोद अग्रवाल एवं मृदुल अग्रवाल रहे।यज्ञोप्रान्त उन्होंने प्रभु से उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। कुशल मंच संचालन करते हुए उन्होंने मदन मोहनलाल कन्या गुरुकुल के अपार सहयोगीयों का आभार व्यक्त किया।समारोह का शुभारम्भ केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने ध्वजारोहण कर किया साथ में स्वामी आर्यवेश एवं प्रवीण आर्य रहे।अनिल आर्य ने कहा कि कन्याओं की शिक्षा से दो घरों का निर्माण होता है।बालिकाओं की शिक्षा के निर्माण से राष्ट्र की नींव मजबूत होती है।

स्वर साम्राज्ञी संगीता आर्या 'गीत' एवं पुष्पा चुघ के आधुनिक साज बाज पर ईश्वर भक्ति के गीतों क़ो सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्य वेश ने कहा कि देश क़ो मानसिक गुलामी से मुक्त कराने के लिए गुरुकुल शिक्षा प्रणाली आवश्यक है।इसलिए हम आवासीय शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा दें यही एक सुन्दर विकल्प है।

स्वामी कर्मवीर सिंह महाराज ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की वैल्यू है तो वह संस्कारों के कारण है वह हमें गुरुकुलीय शिक्षा से मिलते हैं।लॉर्ड मैकाले ने हमारी गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति को ध्वस्त किया।अतः आज हमें इनका सहयोग करना चाहिए राष्ट्र निर्माण में इसकी बहुत ही उपयोगिता होगी।

डॉ आनन्द चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा इतना बड़ा जो एमिटी शिक्षण संस्थान आज है वह सब आर्य समाज की देन है डॉक्टर जयेंद्र जी को डॉक्टर अशोक चौहान और अमिता चौहान का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा। डा.अशोक चौहान ने कहा कि भारत विश्वगुरु की ओर अग्रसर है आप अच्छा कार्य कर रहे हैं भगवान आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य देगा बड़े लक्ष्य बनाएं प्रभु पूर्ण करेगा और दुनियां आपके कार्यों से बदलेगी। बागपत क्षेत्र के सांसद डॉ राज कुमार सांगवान ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति गुरुकुलों के कारण जिंदा है।दक्षिण अफ्रीका के दयानंद शर्मा ने कहा कि जंगल में मंगल हो गया।

इस अवसर पर कर्मचंद शास्त्री, कैप्टेन अशोक गुलाटी, नरेन्द्र विद्यालंकार,अमरजीत, विजय पाल कसाना, सत्यवीर चौधरी,नरेन्द्र पांचाल,पवन सिंघल,प्रिया श्रीवास्तव,ओम प्रकाश आर्य,इंद्रजीत भाटी, पवित्रा विद्यालंकार,विनोद वैशाली (चेयरमैन मोदीनगर) महेन्द्र भाई, सत्यकेतु सिंह, विदुषी संध्या शर्मा,डॉ बलविंदर शुक्ला,सुभाष गर्ग,राज सरदाना आदि ने भी गुरुकुल यह शिक्षा प्रणाली पर अपने विचार रखे।

मुख्य रूप से आर के गुप्ता,मृदुला चौहान,शशि गुप्ता, ममता चौहान,विश्व बंधु आर्य मंगल सिंह चौधरी,डॉ प्रमोद सक्सेना,सुभाष शर्मा,सुशील बंसल,कौशल्या देवी आर्या आदि उपस्थित रहे।

शांति पाठ एवं ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।