cbamazon
उत्तर प्रदेश

कस्बा हर्रा में सपा की पीडीए चौपाल का भव्य आयोजन, उमड़ा जन सैलाब वसीम राजा ने भरी हुंकार

कस्बा हर्रा में सपा की पीडीए चौपाल का भव्य आयोजन, उमड़ा जन सैलाब वसीम राजा ने भरी हुंकार

युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल, जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी का भी किया स्वागत

बुलन्द संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा हर्रा में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में युवाओं, बुजुर्गों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई।

चौधरी वसीम राजा ने चौपाल में शामिल हुए सभी युवाओं, बुजुर्गों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी का भी स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया।

वसीम राजा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव और कस्बों में लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए। जनता से सीधा संवाद बनाए रखने से क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपील की।वसीम राजा ने चौपाल में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग से जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।इस दौरान चौपाल में कर्मवीर गुमी, गिरेन्द्र गुमी, जानू चौधरी, जुल्फिकार राना, इरशाद मेम्बर, इरशाद प्रधान, बबलू एडवोकेट, सलमान सभासद, सद्दाम, इमरान, नगर अध्यक्ष मोमिन, ठेकेदार रोशन, मेम्बर इस्माईल, मास्टर मुरलीन, मुल्हेड़ा समेत काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।