cbamazon
उत्तर प्रदेश

खिवाई, हर्रा और भुनी में ‘नमो सेवा- अनकही कहानियां’ अभियान

खिवाई, हर्रा और भुनी में ‘नमो सेवा- अनकही कहानियां’ अभियान

मनिंदर पाल सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर सुने अनुभव और विचार, क्षेत्रीय मुद्दों पर भी हुई चर्चा

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सिवालखास।विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खिवाई, नगर पंचायत हर्रा और ग्राम पंचायत भुनी में ‘नमो सेवा- अनकही कहानियां’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्थानीय लोगों और ग्रामीणों से संवाद कर उनके अनुभव, विचार और जीवन से जुड़ी बातें सुनी गईं।

अभियान के जिला संयोजक एवं सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह ने लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनीं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों के अनुभवों और उनकी अनकही कहानियों को सुनना और समझना है। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों पर भी जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान सह-संयोजक बादल चौधरी, मंडल अध्यक्ष मुल्हेड़ा रविंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष सरूरपुर आदेश कसाना, नगर पंचायत करनावल के चेयरमैन लोकेंद्र सिंह, नामित सभासद पवन दहिया, पवन चौहान, कार्यक्रम संयोजक अजीत चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर, अमित चौहान, मंडल मंत्री सोनू प्रजापति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान, रणवीर ठेकेदार, ग्राम प्रधान मैनापुट्टी कंवरपाल ठाकुर, जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के वरिष्ठ संचालक मदनपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदित्य जानी और राजू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।