cbamazon
उत्तर प्रदेश

*लाजपत राय कॉलेज और BOAT कानपुर के बीच AEDP हेतु ऐतिहासिक MOU पर हस्ताक्षर  

*लाजपत राय कॉलेज और BOAT कानपुर के बीच AEDP हेतु ऐतिहासिक MOU पर हस्ताक्षर  

बुलन्द संदेश ब्यूरो

छात्रों को मिलेगा उद्योग प्रशिक्षण, स्टाइपेंड और रोजगार के नए अवसर*

 

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) साहिबाबाद, उच्च शिक्षा को कौशल और रोजगार से जोड़ने की दिशा में लाजपत राय कॉलेज, साहिबाबाद ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। निदेशक डॉ. सरिता शर्मा और प्राचार्य डॉ. नीरज तिवारी के सफल नेतृत्व में, महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. नमिता सिंह ने बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग, उत्तरी क्षेत्र (बोट ), कानपुर के साथ अपरेंटिसशिप एमबीडेड डिग्री प्रोग्राम (ऐडप )के कार्यान्वयन हेतु समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर समारोह को बोट , कानपुर के कार्यालय, 16/1A, लखनपुर, कानपुर में आयोजित किया गया ।

निदेशक डॉ. सरिता शर्मा ने इस पहल को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह कदम छात्रों को जॉब-ओरिएंटेड और स्किल-बेस्ड शिक्षा प्रदान करने में सहायक होगा।" 

वहीं प्राचार्य डॉ. नीरज तिवारी ने कहा कि "महाविद्यालय बोट के साथ मिलकर ऐडप को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।"