बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा (डा. महताब अमरोहवी )अंजुमन इदरीसिया अमरोहा यूनिट ने अमरोहा के लोकप्रिय नेता निखिल जैन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल माला पहना कर मिठाई खिला कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई दी।नगर पालिका परिषद अमरोहा अध्यक्ष शशि जैन व उनके बेटे निखिल जैन के द्वारा शहर में विकास कार्य किये और गंगा जमनी तहज़ीब को कायम रखते हुए हर तबके के लोगों के साथ हमेशा खड़े रहना इन सारी खूबियों के लिए अंजुमन इदरीसिया के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ज़िला अध्यक्ष मिर्ज़ा अतहर बेग इदरीसी और उनकी टीम ने फूल माला,शील्ड,सर्टिफिकिट और अंजुमन इदरीसिया की किताब अज्म ए सफर भेंट कर सम्मानित किया,आने वाले शहीद वीर अब्दुल हमीद शौर्य दिवस के बारे में चर्चा हुई। निखिल जैन जी बहुत जल्द वीर अब्दुल हमीद चौक बवाने का भरोसा दिया .इस मौके पर अंजुमन इदरीसिया के ज़िला महामंत्री हाजी अबुल कलाम इदरीसी,मारूफ अहमद इदरीसी,मोहम्मद रिज़वान इदरीसी,मोहम्मद अज़ीम इदरीसी,सलीम उद्दीन इदरीसी,मोहम्मद इमरान इदरीसी,मोहम्मद, आरिफ इदरीसी,सज्जाद अहमद इदरीसी,आदि लोग मौजूद रहे


