cbamazon
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से आई टीम ने डायट में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का "निपुण भारत टीम" ने गुणवत्ता का किया आकस्मिक निरीक्षण

लखनऊ से आई टीम ने डायट में चल रहे पांच दिवसीय  प्रशिक्षण का "निपुण भारत टीम" ने गुणवत्ता का किया आकस्मिक निरीक्षण

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ, मुरादाबाद (सुदेश बिश्नोई)lजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ में दिनेश यादव (प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण हुआ जिसमें संदर्भ दाता सुनील कुमार प्रशिक्षण प्रभारी एवं अनिल यादव डायट प्रवक्ता एवं डॉ0 सचिन शुक्ला, संजय विशाल नेगी एस आर जी द्वारा समस्त ब्लॉकों से आए हुए एआरपी गण को प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से लेकर 5 तक संदर्शिका में वर्णित शिक्षण योजनाओं के अनुप्रयोग, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी एवं एन सी एफ 2023 के प्रावधानों के अनुक्रम एन सी आर टी आधारित पाठ्य पुस्तकों में हुए बदलाव , शैक्षिक तकनीक और शिक्षण विद्या, छात्र छात्राओं के सतत आकलन, गुणवत्तापूर्ण सहयोगात्मक पर्यवेक्षण पर समझ विकसित करना है। यह प्रशिक्षण 1 अगस्त तक चलेगा l राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एवं राज्य परियोजना कार्यालय से आई निपुण भारत मिशन टीम द्वारा भी प्रशिक्षण की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया गया। जिला स्तरीय निपुण भारत मिशन से वरुण एवं सिमरन द्वारा प्रशिक्षण में लगातार उपस्थित रहकर प्रशिक्षण को सफल बनाने में अपना योगदान दिया गया।

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से जुड़ी जेबा द्वारा भी प्रशिक्षण सत्रों में अपना योगदान दिया गया। प्रशिक्षण में डॉक्टर टीना वर्मा , शीतल कुमार, डॉ नेहा इकबाल आदि प्रवक्ता गण द्वारा भी अपने विचार साझा किए गए।