cbamazon
उत्तर प्रदेश

माहेश्वरी सभा ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के" उप कुलपति सचिन माहेश्वरी "का किया अभिनंदन : समाज हित में माहेश्वरी समाज का महाविद्यालय बनाने का उप कुलपति ने किया आह्वान

माहेश्वरी सभा ने  गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के" उप कुलपति सचिन माहेश्वरी "का किया अभिनंदन : समाज हित में माहेश्वरी समाज का महाविद्यालय बनाने का  उप कुलपति ने किया आह्वान

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ, मुरादाबाद (सुदेश बिश्नोई)l माहेश्वरी सभा मुरादाबाद ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के उप कुलपति सचिन माहेश्वरी का अभिनंदन एवं स्वागत कियाl उप कुलपति ने समाज के लिए मुरादाबाद में माहेश्वरी महाविद्यालय की स्थापना का आह्वान किया l

माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में सभा के लोगों ने माहेश्वरी गार्डन एंड रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के उप कुलपति को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत कियाl इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश माहेश्वरी, वी,के माहेश्वरी, डॉ अनिल महेश, सुबोध शारदा, संजय माहेश्वरीआदि लोग उपस्थित थे l उप कुलपति ने समाज के लोगों के हित के लिए मुरादाबाद में समाज का महाविद्यालय स्थापित करने का आह्वान किया l