cbamazon
उत्तर प्रदेश

माइलस्टोन ग्लोबल स्कूल में छात्र परिषद का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

माइलस्टोन ग्लोबल स्कूल में छात्र परिषद का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

 

बुलंद संदेश ब्यूरो
लखनऊ। माइलस्टोन ग्लोबल स्कूल, गोपरामऊ में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का इन्वेस्टिचर (पदभार ग्रहण) समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी नवाब अहमद तथा सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति सिंह ने छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर पदभार ग्रहण कराया और उन्हें निष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि राम मूर्ति सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों से ईमानदारी, समर्पण एवं सकारात्मक नेतृत्व के साथ विद्यालय और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।


समारोह में हेड बॉय शनी सिंह, हेड गर्ल आकांक्षा दीक्षित, वाइस हेड बॉय आदित्य राजपूत, वाइस हेड गर्ल दिव्या, डिस्कवरी हाउस कैप्टन अभिषेक यादव, वाइस कैप्टन मानव शुक्ला, करेज हाउस कैप्टन दक्ष शर्मा, वाइस कैप्टन हर्षित यादव, हार्मनी हाउस कैप्टन हिमांशु, वाइस कैप्टन दीक्षा सिंह, लेगसी हाउस कैप्टन रुद्र तिवारी तथा वाइस कैप्टन शगुन सहित अन्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम में उपनिरीक्षक गिरीश पांडे, उपनिरीक्षक राहुल पांडे, विद्यालय की प्रबंधक तृष्णा सिंह, प्रधानाचार्या रोहिणी शशांक मिश्रा, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।