बुलन्द संदेश ब्यूरो
मेरठ में 14 पुरुष और 14 महिलाओं को मिला मौका, 79 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया
संवाददाता जावेद अब्बासी
मेरठ। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना के तहत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए स्वदेशी नस्ल की दो-दो गायों की इकाई स्थापित करने के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया।
दुग्धशाला विकास विभाग की ओर से संचालित नंदबाबा दुग्ध मिशन के तहत पोर्टल पर ई-लॉटरी के माध्यम से मेरठ जिले के 107 पात्र आवेदकों में से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया। इनमें 14 पुरुष और 14 महिला लाभार्थी शामिल हैं। इसके अलावा 50 पुरुष और 29 महिला आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने चयनित लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजना का लाभ लेकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में पीडी डीआरडीए सुनील कुमार सिंह, गौ संवर्धन योजना के नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक अविनाश गुप्ता सहित चयन समिति के सदस्य मौजूद रहे।


