बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ( सुदेश बिश्नोई )lमुरादाबाद जनपद तथा रामपुर की संयुक्त निपुण संकल्प कार्यशाला बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान( डायट )कांठ के प्राचार्य दिनेश यादव, तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह की अध्यक्षता में लता सेलिब्रेशन मुरादाबाद में आयोजित की गई। निपुण कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय से आए हुए निपुण सेल की टीम द्वारा निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यशाला में बाल वाटिका से कक्षा 5 तक निपुण लक्ष्य, कैचअप प्रोग्राम, पठन संस्कृति एवं समाचार पत्र पठन तथा निपुण भारत मिशन के प्रभावी 10 प्रमुख शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं का कक्षा में नियमित एवं प्रभावी रूप से अनुपालन करने के लिए विशेष जोर दिया गया। क्रियाशील बालवाटिका का संचालन करने के लिए, एनबीएमसी पोर्टल पर बच्चों के आकलन की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी SRG तथा ARP से निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव लिए गए।निपुण कार्यशाला में दोनों जनपद से समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सभी डायट प्रवक्ता , समस्त SRG एवं एआरपी उपस्थित रहे।मंच का संचालन SRG डॉ० सचिन शुक्ला द्वारा किया गया।


