बुलन्द संदेश ब्यूरो
मोबाइल शौचालय नहीं होने के कारण सैकड़ों शिव भक्त कावड़ियों को हो रही भारी परेशानी
शिव कावड़ सेवा समिति के शिविर के निकट मोबाइल शौचालय का ना होना किस की लापरवाही
रोजाना आ रहे सैंकड़ो की संख्या में कावड़िया मोबाइल शौचालय न होने से हो रही परेशानी
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे शिव भक्त कावड़िया अपने अपने स्थानों की ओर तेजी से रवाना हो रहे हैं। शिव भक्त कांवड़ियों श्
की सेवा के लिए मुरादनगर में जगह-जगह कावड़ सेवा शिविर भी लगने शुरू हो गए हैं। लेकिन यह कैसी विडंबना है कि

मुरादनगर बस स्टैंड के निकट स्थित शिव कावड़ सेवा समिति मुरादनगर द्वारा बुधवार को शुभारम्भ किये गये कावड़ सेवा शिविर के निकट नगरपालिका द्वारा अभी तक भी मोबाइल शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण शिव भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल शौचालयों की कमी से संलिप्त समस्याओं ने कांवड़ सेवा शिविर आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि मोबाइल शौचालय न होने के कारण शिव भक्त कावड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद इस और ध्यान नहीं दे रही। इसकी शिकायत शिविर संचालक संजीव त्यागी ने उच्च अधिकारियों से भी की है। मुरादनगर में दिल्ली मेरठ रोड पर बस स्टैंड स्थित शिव कावड़ सेवा समिति मुरादनगर के द्वारा कावड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को भोजन, पानी, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की सुविधाएं दी जा रही हैं। सेवा शिविरों में पंडाल, ठंडा पानी, चाय-नाश्ता और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के साथ कड़ाई से स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है ताकि लंबी यात्रा कर रहे भक्तों को राहत मिल सके। शिविर संचालक संजीव त्यागी ने बताया कि हर दिन सैकड़ों की तादाद में कावड़िया मुरादनगर से गुजर रहे हैं और शहर में आने-जाने वाले मार्गों पर भीड़ बढ़ने से व्यवस्थाओं का दबाव बढ़ गया है। संजीव त्यागी ने नगर पालिका परिषद सहित उच्च अधिकारियों से मोबाइल शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था न होने की गंभीर शिकायत की है। कावड़ सेवा शिविर संचालक संजीव त्यागी का आरोप है कि कावड़ सेवा समिति के शिविर आसपास मोबाइल शौचालय उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सार्वजनिक स्थानों पर परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विशेषकर बुजुर्ग और महिलाएं इस कमी से अधिक प्रभावित हो रही हैं, और खुले में शौच की स्थिति स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक है। शिविर संचालक ने यह भी कहा कि यदि नगर पालिका की ओर से शीघ्रता से मोबाइल शौचालय नहीं लगाए गए तो बड़ी स्वास्थ्य समस्या पैदा हो सकती है और श्रद्धालुओं तथा आम जनता के लिए असुविधा बढ़ सकती है।


