cbamazon
उत्तर प्रदेश

मेरठ में 26 दरोगाओं के तबादले, कई चौकी प्रभारी बदले

मेरठ में 26 दरोगाओं के तबादले, कई चौकी प्रभारी बदले

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने किए तबादले, सरधना और सरूरपुर क्षेत्र में भी बदली गई तैनाती

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जिले में 26 दरोगाओं के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरधना और सरूरपुर क्षेत्र में भी तैनाती में बदलाव किया गया है।

मयंक कुमार सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई हस्तिनापुर, वीरेंद्र कुमार को लालकुर्ती से एसएसआई गंगानगर, सतेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धीरखेड़ा खरखौदा, ललित कुमार शर्मा को थाना जानी से चौकी प्रभारी बस स्टैंड सरधना और योगेश गिरी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा बस स्टैंड मवाना बनाया गया है।

निर्भय सिंह को थाना सरूरपुर से चौकी प्रभारी भामौरी सरधना, आलोक कुमार को चौकी प्रभारी भामौरी से थाना परीक्षितगढ़ और सौरभ मलिक को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मुल्हेड़ा सरधना भेजा गया है। शेखर को साइबर थाने से चौकी प्रभारी हाशिमपुरा सिविल लाइंस तथा विजय चौहान को चौकी प्रभारी मुल्हेड़ा से कार्यालय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण में तैनाती दी गई है।

राघवेंद्र सिंह तोमर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी करनावल, ज्योति को साइबर हेल्प डेस्क सरधना से साइबर हेल्प डेस्क लालकुर्ती और गोपाल को साइबर हेल्प डेस्क लालकुर्ती से साइबर हेल्प डेस्क सरधना भेजा गया है। नसरीन फातिमा को थाना रेलवे रोड से प्रभारी पासपोर्ट सेल और अंजुम आरा को थाना इंचौली से प्रभारी पेसारा सेल बनाया गया है। सत्यम दीक्षित को चौकी प्रभारी करनावल से पुलिस लाइन भेजा गया है।

राजेश कुमार, त्रिपाल बाबू गिरी और माधव सिंह को पुलिस लाइन से थाना जानी, महेश चंद और राजीव कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से थाना भावनपुर तथा अनिल कुमार को पुलिस लाइन से थाना हस्तिनापुर में तैनाती दी गई है।

दिव्या चौधरी को पुलिस लाइन से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना हस्तिनापुर, अंजो देवी को मिशन शक्ति केंद्र थाना सरधना से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना सरूरपुर और प्रतिभा सिंह को थाना सरधना से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना सरधना बनाया गया है।

तबादलों के बाद संबंधित दरोगाओं को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।