cbamazon
उत्तर प्रदेश

मेरठ में रोटरी क्लब संभल मिडटाउन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत

मेरठ में रोटरी क्लब संभल मिडटाउन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत

बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास 

सम्भल रोटरी क्लब संभल मिडटाउन के नए रोटरी सत्र 2026 27 की शुरुआत उत्साह और ऊर्जा के साथ हुई। मेरठ में आयोजित एक भव्य गरिमामयी समारोह में क्लब के नवनिर्मित अध्यक्ष सुमित अग्रवाल और सचिव गौरव वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष  शिवांश अग्रवाल को विधिवत रूप से कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौड़ ने नए सत्र के शुभारंभ की घोषणा की और मंच से रोटरी क्लब संभल मिडटाउन सहित डिस्ट्रिक्ट के सभी नवनियुक्त अध्यक्षों, व 
पदाधिकारीयो को बधाई दी और उनके सफल कार्य  के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । समारोह में रॉटरी क्लब संभल, मिड टाउन के सदस्य नीरज भारद्वाज, वेद चाहल, पंकज ठाकुर ने प्रमुख रूप से सहभागिता की और संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष  ने वंचितों के उत्थान, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षक को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया।