cbamazon
उत्तर प्रदेश

महिला ने करी मुख्यमंत्री से शिकायत! नरौली (सम्भल) वनियाखेडा थाना क्षेत्र के मकूपुरा नरौली ‌निवासी श्री मती ब्रृजेश कुमारी पत्नी श्री देशराज सिंह ने मुख्यमंत्री लखनऊ को एक शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेरे पति बच्चे मजद

महिला ने करी मुख्यमंत्री से शिकायत!   नरौली  (सम्भल) वनियाखेडा थाना क्षेत्र के मकूपुरा नरौली ‌निवासी  श्री मती ब्रृजेश कुमारी  पत्नी श्री देशराज सिंह ने मुख्यमंत्री लखनऊ को एक शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेरे पति बच्चे मजद

बुलन्द संदेश ब्यूरो

नरौली (सम्भल) वनियाखेडा थाना क्षेत्र के मकूपुरा नरौली ‌निवासी श्री मती ब्रृजेश कुमारी पत्नी श्री देशराज सिंह ने मुख्यमंत्री लखनऊ को एक शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेरे पति बच्चे मजदूरी करते हैं मैं घर पर अकेली रहती हूँ मेरे पड़ोस में रहने वाला राजेन्द्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी नरौली मकूपुरा थाना बनिया खेड़ा जिला सम्भल, मुझे गन्दी नज़र से देखता है। कई बार मेरे साथ हाथा पाई कर चुका है। दो बार डायल 112 को कोल करके शिकात भी करी है। नरौली पुलिस चौकी इंचार्ज कहते हैं कि तुम्हारा आपसी मामला है। और फैसला का दबाव बना रहा है कि समझौता कर लो।

और 7/17 लगा दी, जिसमें मैंने जमानत करवा ली। फिर से फैसला का दबाव बनाने के लिए मेरे और मेरे पिता जी के नाम झूठी शिकायत राजेन्द्र सिंह ने क्षेत्राधिकारी महोदय चन्दौसी के यहाँ करवा दी। जबकि मेरे पिताजी 20 वर्ष से महात्मा के रूप में हैं और गुन्नौर तहसील क्षेत्र में श्री हरि बाबा महाराज बांध धाम पर रह रहे हैं। जब मैं सी ओ साहब चन्दौसी के यहाँ से व्यान देकर घर लौटी तो शाम को मेरे घर पर राजेन्द्र, हरकिसन सिंह तथा कुसुम लता आये और आते ही राजेन्द्र ने दोनों हाथों से मेरी कौली भर ली जमीन पर पटक दिया और मेरे सीने पर बैठ गया।

हरकिसन सिंह ने मेरे हाथ पकड़ लिये राजेन्द्र ने अपने हाथों से गंदी गंदी हरकतें करनी शुरू कर दी उसी समय कुसुम लता ने कहा कि इसके गले में रस्सी बांद कर सूली पर लटका दो नहीं तो ये थाना पहुँच जायेगी।इतने में ही कोई आ गया समझ कर ये मुझे छोड़ कर भाग गए। घर में ताला लगाकर पूरा परिवार फरार है।