खेत पर चाची के साथ गई थी किशोरी, सरूरपुर पुलिस ने हिंडन नदी के पुल से पकड़ा
सरूरपुर।थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खिवाई कस्बा निवासी हसरत (24) पुत्र जहूर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 9 अक्तूबर को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी अपनी चाची के साथ खेत पर गई थी। आरोप है कि वहां हसरत ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसे खेत की ओर खींचने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
शिकायत के आधार पर सरूरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर हिंडन नदी के पुल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी गौरव सिंह, उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश सिंह, वरुण यादव, आदर्श वर्मा तथा कांस्टेबल गौरव उपाध्याय और बब्लू कुमार शामिल रहे।


