बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ (सुदेश बिश्नोई)lप्राथमिक विद्यालय गढ़ी में गुरुवार को लखनऊ से आए निपुण सेल के विनय चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया और बच्चों के ज्ञान की परीक्षा ली बच्चों ने विभिन्न प्रश्नों का सही उत्तर दिया बच्चों को उन्होंने सम्मानित भी कियाl उन्होंने प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए निपुण भारत अभियान को सफल बनाने का शिक्षकों से आह्वान किया l श्री चतुर्वेदी करीब 11:30 बजे स्कूल पहुंचे उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, शान द्वारा बच्चों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की स्कूल में 290 बच्चों का नामांकन था मौके पर 185 बच्चे उपस्थित मिले l विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभाष कुमार ने देर शाम बताया कि उनके विद्यालय को विभाग ने आदर्श विद्यालय घोषित किया है 2 वर्ष से विद्यालय निपुण घोषित हुआ हैl

लखनऊ से आई टीम ने विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता की जांच, शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक या शिक्षिका से शिक्षण से संबंधित अन्य प्रश्नों पर जानकारी प्राप्त की गई। जिसके द्वारा हमारे विद्यालय की टीम द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गयाl बच्चों ने टीम को सही उत्तर दिया इन बच्चों को सम्मानित भी किया गया l


