cbamazon
उत्तर प्रदेश

नूरपुर गांव के युवा भोलो को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राहुल चौधरी उर्फ डैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नूरपुर गांव के युवा भोलो को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राहुल चौधरी उर्फ डैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) श्रावण मास में चल रही कावड़ यात्रा के शुभ अवसर पर नूरपुर गांव में महाकाल मित्र मंडल के युवाओ की भगवान शिव के प्रति अभूतपूर्व आस्था को देखकर गाँव के लोगो द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन करते हुए ब्लॉक प्रमुख रजापुर प्रतिनिधि राहुल चौधरी उर्फ डैनी द्वारा युवाओं की आस्था से फलीभूत होकर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए कावड़ लाने के लिये हरि झंडी दिखाकर पवित्र भोले की नगरी हरिद्वार को रवाना किया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि आज का युवा ईश्वर भक्ति के प्रति जागरूक हुआ, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जा रहा है और हमारे बच्चों में ईश्वर भक्ति से अच्छे संस्कार भी जागृत होंगे।

जिससे हमारे बच्चे शिक्षित होकर राष्ट्र प्रेम भावना से ओत प्रोत होंगे। ये सब योगी सरकार की पहल है जिससे श्रावण मास भक्तिमय होकर अपने सत्य सनातन वैदिक धर्म को बलिष्ठ कर रहा है।इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी, गौरव चौधरी, अमित चौधरी,अनुज चौधरी एवं अन्य गणमान्य युवा मौजूद रहे।