बुलन्द संदेश/लायबा नूर
सम्भल।थाना नखासा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह सफलता हासिल हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह (उत्तरी) के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी असमोली अमन कुमार के निर्देशन में नखासा पुलिस टीम ने रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल पुत्र जयप्रकाश निवासी कल्याणपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 85 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।पुलिस के अनुसार आरोपी को रात करीब 11:14 बजे हिरासत में लिया गया। इस संबंध में थाना नखासा पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी इसी मामले से संबंधित दर्ज है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उज्ज्वल राणा,कांस्टेबल विकास एवं कांस्टेबल पंकज शामिल रहे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


