cbamazon
उत्तर प्रदेश

नशा मुक्ति प्रतियोगिता में केके पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दो छात्रों ने जीते पुरस्कार

नशा मुक्ति प्रतियोगिता में केके पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दो छात्रों ने जीते पुरस्कार

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

आईआईएमटी मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में अखिल प्रथम और अभिनव तृतीय स्थान पर रहे

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

 

सरधना। मेरठ स्थित आईआईएमटी में आयोजित 'नशा मुक्ति युवा विकसित भारत' कार्यक्रम में के.के. पब्लिक स्कूल, सरधना के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल के दो छात्रों ने पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।कार्यक्रम में 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र अखिल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों के बीच कक्षा 12 के छात्र अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार तथा प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका नलिनी शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।