बुलन्द संदेश ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली)। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत (NMYVB) अभियान के तहत 3 अगस्त को जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में आर.एस.के. इंटर कॉलेज, सिम्भावली के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कैलाश भारती, अमित कुमार एवं नीतू मैडम के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्रों में कक्षा 2-डी के छात्र वंश ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12-डी की छात्रा पायल ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की टीम ने सामूहिक नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार गोहित ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


