cbamazon
उत्तर प्रदेश

*पीएम सूर्यघर योजना के ऋण प्रकरणों की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश*

*पीएम सूर्यघर योजना के ऋण प्रकरणों की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

गाजियाबाद (आशा चौधरी) पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद के लाभार्थियों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से सौर रूफटॉप संयंत्र स्थापना हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के अंतर्गत बैंकों में प्राप्त ऋण आवेदनों की स्वीकृति, स्वीकृत प्रकरणों के ऋण वितरण (डिस्बर्समेंट ) तथा नवीन प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में आज दिनांक 30.07.2026 को मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक, लीड बैंक मैनेजर, गाजियाबाद तथा लगभग 45 बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जिन बैंक शाखाओं में ऋण आवेदनों की संख्या अधिक लंबित पाई गई, उनकी शाखावार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा स्वीकृत प्रकरणों में तत्काल ऋण वितरण की कार्यवाही पूर्ण की जाए। अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों पर संबंधित शाखाओं से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।बैठक में लीड बैंक मैनेजर, गाजियाबाद एवं परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा द्वारा भी बैंकवार एवं शाखावार लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी शाखा प्रबंधकों से अनुरोध किया गया कि लाभार्थियों के हित में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक समयबद्ध रूप से पहुँच सके।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।