cbamazon
उत्तर प्रदेश

पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर तैयारियों का जायजा

पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर तैयारियों का जायजा

एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने छठी वाहिनी पीएसी में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने छठी वाहिनी पीएसी परिसर में पहुंचकर परीक्षा से संबंधित तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा को व्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियों की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए।

यह शारीरिक दक्षता परीक्षा उन अभ्यर्थियों की होगी, जो सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में सफल घोषित किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा को निर्धारित प्रक्रिया और मानकों के अनुसार संपन्न कराने पर जोर दिया।