cbamazon
उत्तर प्रदेश

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मेरठ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बीबीजीटीएस मूर्ति ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया।अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उनके बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।