cbamazon
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने डीएम को पत्र लिखकर भारत रत्न डाक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क के सौंदर्य करण का अनुरोध किया! 

पूर्व मंत्री विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने डीएम को पत्र लिखकर भारत रत्न डाक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क के सौंदर्य करण का अनुरोध किया! 

  बुलन्द संदेश / लल्ला सलमानी, 

गुन्नौर (सम्भल)गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री माननीय अजीत कुमार उर्फ राजू ने आज 31 जुलाई को जिलाधिकारी महोदय सम्भल को एक लैटरपैड पर पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी भारत रत्न डाक्टर अम्बेडकर बाबा साहब के पार्क हैं। पार्क के सही नहीं रखरखाव के कारण बदहाल है। उनका सौंदर्य करण करने का अनुरोध किया है। जैसे लाईट, बैठने की,ब्रंचें, हरियाली आदि उचित व्यवस्था करना। निम्नलिखित पार्क:- गुन्नौर टंकी मौहल्ला, बबराला, सराय ब्राह्मण, करकौरा, हरदासपुर, डुप्टाखुर्द, शाहपुर, धनारी मझरा गौरीपुरा, सैमला करनपुर मझरा बघोई, जिजौडा डांडा, शाहपुर, कहरोला गर्वी, केसरकारी, निरावली,सिरसा गवाॅं नगर पंचायत भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क।