cbamazon
उत्तर प्रदेश

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने आज उप निबन्धक/सहायक महानिरीक्षक निबन्धन(स्टाम्प) के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने आज उप निबन्धक/सहायक महानिरीक्षक निबन्धन(स्टाम्प) के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

अमरोहा(डा.महताब अमरोहवी)राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने आज उप निबन्धक/सहायक महानिरीक्षक निबन्धन(स्टाम्प) के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान यूपी सिडको के सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि भवन का निर्माण कार्य ₹228.98 लाख की स्वीकृत लागत से कराया जा रहा है। कार्य का शुभारम्भ 25 जुलाई 2024 को हुआ था तथा इसे 30 सितम्बर 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भवन का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य कराया जा रहा है।  मंत्री ने तेजी लाते हुए शेष कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने यह भी बताया कि निर्माण कार्य हेतु अब तक ₹203.48 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है तथा लगभग ₹185.00 लाख की वित्तीय प्रगति प्राप्त हो चुकी है। शासन के निर्देशों के अनुरूप भवन के आंतरिक कार्य भी तीव्र गति से कराए जा रहे हैं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा  उदयगिरी गोस्वामी  मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष  हिमांशु त्यागी, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन अनूप कुमार सिन्हा, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।तत्पश्चात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने  कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक   में भाग लिया।बैठक जिलाध्यक्ष भाजपा उदयगिरि गोस्वामी,शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, विधायक हसनपुर  महेन्द्र सिंह खड़गवंशी,विधायक धनौरा   राजीव तरारा,जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव तथा मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत माता/पिता के निधन से प्रभावित 02 बच्चों को ₹2,500 प्रतिमाह सहायता हेतु प्रमाण-पत्र तथा कोविड-19 के दौरान माता अथवा पिता में से किसी एक का निधन होने वाले 08 बच्चों को लैपटॉप वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जो अधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी वास्तविक स्थिति एवं उपयोगिता का आकलन करें, जिससे योजना का उद्देश्य पूर्ण रूप से साकार हो सके। उन्हों ने सभी योजनाओं का लाभ सभी को बिना भेद भाव के उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर  बल दिया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. नितिन गौड़ ,पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।