दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया पूजन, भगवान शांतिनाथ के 16 दिवसीय विधान में भी उमड़ी श्रद्धा
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरधना। दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर सरधना में उत्तम आकिंचन धर्म की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। जिनेंद्र भगवान की आराधना और धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
उत्तम आकिंचन धर्म मनुष्य को बाहरी वस्तुओं के प्रति ममत्व और आसक्ति का त्याग कर आत्मस्वरूप की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक पूजन कर आत्मशुद्धि, संयम और त्याग की भावना के साथ धर्म आराधना की।
वहीं मंदिर में भगवान शांतिनाथ का 16 दिवसीय विधान भी श्रद्धा और भक्ति के साथ निरंतर चल रहा है। बुधवार को विधान का 14वां दिन रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक विधान में सहभागिता की और भगवान शांतिनाथ की आराधना कर मंगल कामनाएं कीं।
दशलक्षण महापर्व के चलते मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी है। इससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।
इस दौरान सभासद शानू जैन, राजीव जैन, अक्षत जैन, कुणाल जैन, रजत जैन, पारस जैन, विभोर जैन, हार्दिक जैन, निमित जैन, नमन जैन, अंकित जैन, रजनीश जैन, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।


