cbamazon
उत्तर प्रदेश

रालोद छोड़कर हाथी पर सवार हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित

रालोद छोड़कर हाथी पर सवार हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित

बुलंद संदेश ब्यूरो

शिकारपुर। (अशोक पाठक )

पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित ने रालोद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने वही बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को वह लखनऊ पहुंचे और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मुलाकात कर सदस्यता ली। इस दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर मुमताज अली आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

राष्ट्रीय लोकदल को तगड़ा झटका शिकारपुर पूर्व (ब्लॉक प्रमुख ) शिकारपुर व राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता रहे पंडित मुकेश ने राष्ट्रीय लोकदल से इस्तीफा देकर क्षेत्र में एक बड़ा संदेश दिया है उन्होंने कहा कि लगभग बीस साल से पूर्ण निष्ठा से चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया मुकेश पंडित ने कहा है कि चौधरी अजित सिंह के सानिध्य में मैने पूरी इमानदारी से पार्टी में कार्य किया है पर इसके बावजूद भी पार्टी में मुझे कोई उचित सम्मान नहीं मिला जिससे मैं आहत हूँ। अपने क्षेत्र के लिए . क्षेत्र की जनता भाई बहनों माताओं बुजुर्गो ने मुझे जो स्नेह प्यार आशीर्वाद दिया है में भूला नहीं पाऊंगा तन मन धन से हर समय क्षेत्र के हर नागरिक की सेवा व सम्मान के लिये में राष्ट्रीय लोक दल से इस्तीफा दे रहा हूँ। अपने क्षेत्र की जनता - की सेवा करता रहूंगा सेवक हूँ सेवक रहूंगा। मुकेश पंडित को बसपा में शामिल होने के बाद शिकारपुर विधानसभा में अन्य पार्टी के प्रत्याशियों में हलचल मची हुई है। सूत्रों की माने तो मुकेश पंडित को बसपा में शामिल होते ही शिकारपुर विधानसभा में अन्य प्रत्याशियों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं।