cbamazon
उत्तर प्रदेश

रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार, जिला कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार, जिला कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो


अभिनंदन समारोह में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, किसानों के हितों पर दिया जोर

संवाददाता जावेद अब्बासी 

मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के सहकारिता प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को संगठन विस्तार एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड़्डी ने कहा कि सहकारिता किसानों, मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।


विशिष्ट अतिथि हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार चेयरमैन ने कहा कि रालोद हमेशा किसान, नौजवान और समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रियता पर निर्भर करती है। मंडल अध्यक्ष अभिषेक ढिल्लन ने संगठन विस्तार को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ अभिषेक सिंह चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में मेरठ जिले के प्रत्येक ब्लॉक, मंडल और गांव तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने भी सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने पर बल दिया।
समारोह के दौरान अनिल डागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्षित पंघाल और संदीप लोधी को जिला उपाध्यक्ष, आसिफ चौधरी, मारूफ और महबूब को जिला सचिव तथा अमित भाटी, तुषार कुमार, शंकर चिकारा, अमित छपराना, सत्यम प्रजापति और राजदीप भड़ाना को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण और पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विकास सिंह भैंसा और मोहित डागर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अनिकेत भारद्वाज, रणवीर दहिया, श्रद्धा सिंह, दीपक तोमर, अभिमन्यु ललसियाना, संदेश कुमार, सतेन्द्र तोमर, बीना सिंह, उर्मिला चौधरी, प्रतीक जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।