गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के सामने स्थित नीलकंठ हाउस पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की कोर कमेटी की मीटिंग 12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में जाट आरक्षथण की मांग को लेकर किसान घाट से संसद भवन तक होने वाले पैदल मार्च को लेकर आहूत की गई जिसमें आंदोलन को लेकर होने वाले मार्च के संबंध में रणनीति तय की गई ।इस अवसर पर संगठन की कोर कमेटी का भी घटन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह नीलकंठ, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी अजय पाल सिंह प्रमुख, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रिशिपाल सिंह नैन, राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कपिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव विपिन चौधरी सहित संगठन के प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया गया ।

बैठक के दौरान मेरठ जिला जाट महासभा रोहटा रोड जिसके अध्यक्ष हरिंदर सिंह चौहान ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ अपने संगठन का विलय राष्ट्रीय जाट महासभा भारत में विश्वास व्यक्त करते हुए किया जिसका राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारीयो ने स्वागत करते हुए हरेंद्र सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष मेरठ मनोनीत करते हुए पूरी कार्यकारिणी को राष्ट्रीय जाट महासभा भारत में स।आयोजित करने का काम किया एवं सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारीयो से निवेदन किया गया कि गांव गांव जाकर जाट आरक्षण आंदोलन की अलग जगाने का प्रयास करते हुए दिल्ली में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने में अपने प्रयास करें । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सेंसेरपाल राठी , सोनीपत जिला अध्यक्ष कमल हुड्डा , चंद्रपाल राणा , अमित तोमर , सतेंद्र सहरावत विनय मल्लापुर अनुकूल सिंह , अमित जाखड़ , सहित समाज के बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे ।


