cbamazon
उत्तर प्रदेश

रजनी सिंह फरीदनगर नगर पंचायत की पैरवी हेतु जिला न्यायालय के लिए अधिवक्ता की नियुक्ति की गई

रजनी सिंह फरीदनगर नगर पंचायत की पैरवी हेतु जिला न्यायालय के लिए अधिवक्ता की नियुक्ति की गई

बुलन्द संदेश  ब्यूरो

धौलाना/ गाजियाबाद । संजीव वशिष्ठ ।

 नगर पंचायत फरीदनगर से जुड़े मामलों की प्रभावी पैरवी और पंचायत हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से नगर पंचायत प्रशासन ने जिला न्यायालय गाजियाबाद में विचाराधीन वादों की पैरवी के लिए अधिवक्ता की अस्थायी नियुक्ति की है।

नगर पंचायत कार्यालय से जारी पत्रांक 835/न०पं०/2026-27 दिनांक 30 जुलाई 2026 के अनुसार, अधिवक्ता रजनी सिंह, जिनका कार्यालय तहसील कंपाउंड, मोदीनगर स्थित चैम्बर संख्या-27 में है, को नगर पंचायत फरीदनगर से संबंधित मामलों की पैरवी के लिए अस्थायी रूप से पंचायत अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि अधिवक्ता रजनी सिंह जिला न्यायालय गाजियाबाद में लंबित नगर पंचायत से संबंधित वादों का पंचायत के हित में प्रभावी ढंग से निस्तारण कराने के लिए विधिक कार्रवाई करेंगी। प्रत्येक वाद के सफल निस्तारण पर उन्हें 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। यह भुगतान सभी आवश्यक खर्चों सहित प्रति वाद के आधार पर किया जाएगा।

नगर पंचायत प्रशासन का मानना है कि इस नियुक्ति से न्यायालयों में लंबित मामलों की सुनवाई और पैरवी अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगी तथा नगर पंचायत के हितों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित होगा। आदेश की प्रति नगर पंचायत फरीदनगर के अध्यक्ष को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है। नगर पंचायत के इस निर्णय को लंबित वादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वही अधिवक्ता रजनी सिंह को गाजियाबाद जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता  प्रियदीप शर्मा, सुशील शर्मा, आदि ने बधाई दी है ।

परिचय । अधिवक्ता रजनी सिंह ।