cbamazon
उत्तर प्रदेश

संभल में गूंजे समरसता के स्वर:गुरु रविदास जयंती पर कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत

संभल में गूंजे समरसता के स्वर:गुरु रविदास जयंती पर कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत

 

 बुलन्द संदेश/लायबा नूर

सम्भल। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रही ‘समरसता संकल्प अभियान’ कलश रथ यात्रा का शनिवार को संभल आगमन हुआ, जहां विशाल मेगा मार्ट (एसडीएम कोर्ट,मुरादाबाद रोड के निकट) पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने इसका भव्य स्वागत किया।ढोल-नगाड़ों,पुष्प वर्षा और जयकारों के बीच पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
       कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार गुलाब देवी और जिला महामंत्री शिल्पी गुप्ता ने विधिवत कलश पूजन कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि यह रथ यात्रा गुरु रविदास जी के विचारों—सामाजिक समरसता, समानता,बंधुत्व और मानवीय मूल्यों—को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।रथ यात्रा के साथ चल रहे वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के प्रसिद्ध पद “मन चंगा तो कठौती में गंगा” और “ऐसा चाहूं राज मैं जहाँ मिले सबन को अन्न” का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन ऊंच-नीच,जात-पात और भेदभाव को समाप्त कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए समर्पित रहा।यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और श्रद्धालुओं ने प्रसाद व जल सेवा की व्यवस्था की। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा।कार्यक्रम के संयोजक अर्जुन वाल्मीकि रहे। इस अवसर पर राजेश सिंघल,मंजू दिलेर,सौरभ गुप्ता,चरन सिंह भारती,विशाल चौहान,हिमांशु कश्यप,सतीश जाटव,कैलाश गुप्ता,शोभित शास्त्री,विपिन गुप्ता और जयप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।