cbamazon
उत्तर प्रदेश

सीडीओ श्रुति शर्मा के औचक निरीक्षण से धौलाना गन्ना समिति में मचा हड़कंप

सीडीओ श्रुति शर्मा के औचक निरीक्षण से धौलाना गन्ना समिति में मचा हड़कंप

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित ।

 सफाई व्यवस्था पर लगाई कड़ी फटकार ।

कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश ।

धौलाना। आदित्य वशिष्ठ ।

 धौलाना सहकारी गन्ना विकास समिति में शनिवार को हापुड़ की मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय समिति में केवल वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार उपस्थित मिले। सीडीओ ने उनसे अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। इस पर सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब मिली। मुख्य द्वार पर गंदगी देख सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था यह दर्शाती है कि कार्यालय में केवल हाजिरी लगाने की औपचारिकता निभाई जा रही है, जबकि कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण किसानों को अपने कार्य कराने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी समय पर किसानों को उपलब्ध नहीं कराई जातीं।


सीडीओ श्रुति शर्मा ने बताया कि धौलाना तहसील में किसानों की शिकायत मिलने पर उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया। जांच में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले और सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने कहा कि विभाग से सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिचय । गन्ना समिति का औचक निरीक्षण करतीं सीडीओ श्रुति शर्मा।