शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए महावीर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी सम्मानित
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महावीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति यश कौशिक एवं निदेशक प्रशासन अभिषेक कौशिक को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया।इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में महावीर विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं मेरठ में उच्च शिक्षा के विस्तार में विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना की गई। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने सम्मान के लिए शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।महावीर विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।


