cbamazon
उत्तर प्रदेश

सैनी समाज की बैठक में रालोद को मजबूत करने का संकल्प, रणवीर दहिया का स्वागत

सैनी समाज की बैठक में रालोद को मजबूत करने का संकल्प, रणवीर दहिया का स्वागत

सैनी समाज की बैठक में रालोद को मजबूत करने का संकल्प, रणवीर दहिया का स्वागत

संवाददाता जावेद अब्बासी 

जानी।ग्राम पुठरी में कुंवरपाल सैनी के आवास पर सैनी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोपाल सैनी ने की, जबकि संचालन दिनेश पाल पुठ ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया का समाज के लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए रणवीर दहिया ने राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने और संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार रखे। रालोद महासचिव बिट्टू खंजरपुर और नेता रवि भारत चिकारा ने भी संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की।

बैठक में समाज और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने संगठन से सक्रिय रूप से जुड़कर अपनी भूमिका निभाने पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर फिरोज, तेजपाल सिंह, ईश्वर सैनी, सुरेश सैनी, रामपाल सैनी, दया चंद सैनी, दिपांशु सैनी, प्रतीक कुमार सैनी, प्रशांत सैनी, पीसी सैनी, सौरभ सैनी, तारा चंद सैनी, वेद प्रकाश सैनी, राजेश कुमार सैनी, राजपाल सैनी, महेंद्र सैनी, योगेश सैनी, श्रीपाल सैनी, संत राम सैनी, सत्तू सैनी, अशोक सैनी, मुकेश सैनी, ब्रह्म सैनी और बिरम सैनी सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।