cbamazon
उत्तर प्रदेश

सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल कांठ में वार्षिक ''येलो डे'' का उत्सव उमंग और हर्षौल्लास के साथ मनाया : पीला रंग प्रसन्नता सकारात्मक ऊर्जा और बुद्धि का प्रतीक : जितेंद्र बिश्नोई

सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल कांठ में वार्षिक ''येलो डे'' का उत्सव  उमंग और हर्षौल्लास के साथ मनाया  :  पीला रंग  प्रसन्नता सकारात्मक ऊर्जा और बुद्धि का प्रतीक : जितेंद्र बिश्नोई

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई)lसेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल कांठ के प्राइमरी और प्री प्राइमरी विंग में वार्षिक ''येलो डे'' का उत्सव बहुत उमंग और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की थीम '' आम- फलों का राजा'' रखी गई। इसके माध्यम से नन्हे मुन्ने बच्चों को खेल-खेल में रंगों की पहचान और व्यावहारिक शिक्षा दी गई। इस उत्सव में पूरे स्कूल परिसर को पीले रंग के गुब्बारे हैंडमेड आम के कट- आउट और आकर्षक बुलेटिन बोर्ड को सजाया गया। थीम के अनुसार छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पीले रंग के आकर्षण वस्त्र पहनकर स्कूल पहुंचे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों को पीले रंग की पहचान करना और उनके संज्ञानात्मक एवं रचनात्मक कौशल का विकास करना है। पीला रंग प्रसन्नता सकारात्मक ऊर्जा और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ममता रानी, प्रबन्धक जितेंद्र विश्नोई, मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन विश्नोई एवं शिक्षक - शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।