cbamazon
उत्तर प्रदेश

शातिर ठग ने पैसे दोगुना करने का लालच देकर युवक से ठगे 70 लाख के सोने के जेवरात

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस की कई टीमों को लगाया आरोपी की तलाश में 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) शातिर ठग ने पैसे दोगुना करने के नाम पर एक युवक से 70 लाख रूपए की जेवरात ठग लिए। जेवर वापस मांगने पर आरोपी परिवार सहित जान से मारने की युवक को दे रहा है धमकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मोदीनगर की दिलीप पार्क कॉलोनी में संजीव शर्मा परिवार सहित रहते है। संजीव शर्मा ने बताया कि मेरे पुत्र विनायक शर्मा की गांव सीकरी कला निवासी तन्नु ने  मुरादनगर के गांव ढिंढार निवासी अभिषेक वर्मा से जान पहचान कराई थी। आरोप है कि अभिषेक ने विनायक शर्मा को सोने के पैसे दोगुना करने का लालच दिया। इसके बाद विनायक ने घर में रखे 70 लाख रूपए का सोने के जेवरात अभिषेक को दे दिए। अभिषेक ने विनायक को दस लाख रूपए दिए और बाकी रकम बाद में देने की बात कही। पिछले दिनों जब परिवार के लोगों को जेवरात की जरुरत पड़ी तो उन्होने अलमारी खाोली, लेकिन वहां पर कुछ नहीं था। जब विनायक से पूछा तो उसने सारी बात बताई।  इसके बाद जब अभिषेक से संपर्क किया गया तो उसने पैसे व जेवरात देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी। एसीपी मसूरी सर्किल सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक वर्मा निवासी गांव ढींढार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।