cbamazon
उत्तर प्रदेश

सखी जॉब फेयर से पहले छात्राओं को इंटरव्यू और रिज्यूमे की ट्रेनिंग

सखी जॉब फेयर से पहले छात्राओं को इंटरव्यू और रिज्यूमे की ट्रेनिंग

मवाना के रुद्र इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ मार्गदर्शन सत्र, विशेषज्ञों ने रोजगार के लिए जरूरी टिप्स दिए

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मवाना। 29 सितंबर को होने वाले ‘सखी’ जॉब फेयर से पहले रुद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में युवा महिलाओं के लिए ‘एम्प्लॉयबिलिटी एज- रिज्यूमे बिल्डिंग और इंटरव्यू की तैयारी’ विषय पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।

सत्र का उद्देश्य छात्राओं को नौकरी के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना, रिज्यूमे बनाने, इंटरव्यू का सामना करने और कम्युनिकेशन स्किल बेहतर करने की जानकारी देना था। सीनियर एचआर लीडर एवं आईआईटी रुड़की के विजिटिंग फैकल्टी विवेक श्रीवास्तव ने छात्राओं को इंटरव्यू की तैयारी और अपनी योग्यता को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के बारे में उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में आत्मविश्वास, बेहतर संवाद और सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रीजनल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज मेरठ के असिस्टेंट डायरेक्टर शशि भूषण उपाध्याय ने छात्राओं को रोजगार के अवसरों, जॉब फेयर की उपयोगिता और लगातार स्किल डेवलपमेंट के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने रोजगार से जुड़े विभिन्न संसाधनों और माध्यमों के बारे में भी बताया।

कॉलेज के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. गौरव गुप्ता और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड प्रवीण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की ओर से स्मृति शिंडेकर ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर उन्नति ने किया।