cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरूरपुर पुलिस ने युवक को तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

सरूरपुर पुलिस ने युवक को तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

खिवाई के जंगल में चेकिंग के दौरान सरूरपुर पुलिस ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

सरूरपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 29/30 सितंबर की रात ग्राम खिवाई के जंगल में गौशाला वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बिनौली रोड की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नईम पुत्र यामीन, निवासी कस्बा खिवाई, थाना सरूरपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सरूरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 241/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के मुताबिक, नईम के खिलाफ पूर्व में गाजियाबाद के थाना मसूरी और मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना में भी मुकदमे दर्ज हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी गौरव सिंह, उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश और कांस्टेबल दिपिन पांचाल शामिल रहे।