cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरिया व ट्रक के साथ चार वांछित चोर गिरफ्तार

सरिया व ट्रक के साथ चार वांछित चोर गिरफ्तार

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 रबूपुरा। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व सरिया लदे हुए ट्रक को चोरी करने वाले चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से ट्रक और चोरी का सरिया व घटना में प्रयोग दो बाइक बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव चचुरा के समीप रात के समय ट्रक ड्राइवर खाना खाने के लिए पास के होटल में गए थे। जब वह खाना खाकर वापस लौटे तो ट्रक गायब था। ट्रक ड्राइवर ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू की। बुधवार रात्रि में पुलिस टीम क्षेत्र अंतर्गत चचुरा गांव के समीप गश्त कर रही थी। तभी सड़क किनारे एक ट्रक दिखाई दिया। करीब जाकर देखा तो। ट्रक में बाइक चोरी का सरिया व पास में दो बाइकों पर सवार चार लोग दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर चारों ने ट्रक चोरी करने की घटना स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुरसलीम पुत्र चांदु कोतवाली दनकौर, गुलज़ार पुत्र अलीमुद्दीन निवासी सिकन्दराबाद, अमर पुत्र जहुल निवासी निवासी धो लाना, चुनमुन पुत्र मिथलेश निवासी जारचा के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।