cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरधना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक को एक लाख रुपये वापस कराए

सरधना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक को एक लाख रुपये वापस कराए

सरधना साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार

 

सरधना। साइबर ठगी के शिकार युवक को सरधना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने एक लाख रुपये वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।पुलिस के अनुसार, ग्राम सुरानी निवासी हिमांशु राणा के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाना सरधना में शिकायत दर्ज कराई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरधना साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से संबंधित खातों की लेनदेन संबंधी जानकारी जुटाई और संबंधित बैंक से संपर्क किया।पुलिस के मुताबिक, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पीड़ित की एक लाख रुपये की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई।रकम वापस मिलने पर हिमांशु राणा ने सरधना पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम की कार्रवाई की सराहना की।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह और महिला उपनिरीक्षक ज्योति शामिल रहीं।