विकसित भारत-2047 को लेकर बैठक, संगठन ने आगामी कार्यक्रमों और सक्रियता पर की चर्चा
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरधना। टीम मोदी सपोर्टर संघ की ओर से सरधना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा सरधना मंडल अध्यक्ष विनोद जैन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विकसित भारत मिशन-2047 को मजबूत करने को लेकर संकल्प लिया गया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर चर्चा की। वक्ताओं ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने की बात कही।
बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हुई। टीम मोदी सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के साथ एकजुट होकर कार्य करने और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
इस दौरान पारस जैन, मेरा युवा भारत, नई दिल्ली, भारत सरकार, शमा परवीन, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, टीम मोदी सपोर्टर संघ, पवन कुमार, प्रदेश मंत्री, उत्तर प्रदेश मुख्य प्रकोष्ठ, टीम मोदी सपोर्टर संघ, बिरजू सैनी, जिला प्रभारी मुख्य प्रकोष्ठ मेरठ, हैदर, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, टीम मोदी सपोर्टर संघ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


