cbamazon
उत्तर प्रदेश

उर्दू अदब सोसाइटी ने दर्ज कराई अपनी गरिमामयी उपस्थिति, पूर्व पालिका अध्यक्ष का जाना हाल, होनहारों को दी

उर्दू अदब सोसाइटी ने दर्ज कराई अपनी गरिमामयी उपस्थिति, पूर्व पालिका अध्यक्ष का जाना हाल, होनहारों को दी

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

अमरोहा (डा. महताब अमरोहवी )उर्दू अदब सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी सामाजिक और अदबी गतिविधियों के तहत शहर की प्रमुख शख्सियतों और होनहार युवाओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।सोसाइटी के सदस्यों ने सबसे पहले नगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. अफसर परवेज़ के आवास पर पहुँचकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। गौरतलब है कि हाल ही में डॉ. अफसर परवेज़ का हृदय (हार्ट) का ऑपरेशन हुआ है। सदस्यों ने उनके जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होने और दीर्घायु की दुआ की। सोसाइटी ने शिक्षा के क्षेत्र में नगर का नाम रोशन करने वाली तूबा जावेद के घर जाकर उन्हें 'नीट' परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर बधाई दी।

सोसाइटी के सदस्यों ने तूबा और उनके पिता फ़ैसल जावेद को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसी क्रम में डॉ. सिराज हाशमी को कानून की डिग्री प्राप्त होने पर सोसाइटी की ओर से विशेष रूप से मुबारकबाद पेश की गई और उनकी इस नई शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना की गई।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कौसर अली अब्बासी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा अस्वस्थ और बुज़ुर्गों की मिज़ाजपुर्सी करना हमारी रिवायत का हिस्सा है, वहीं दूसरी ओर समाज के होनहार युवाओं की हौसला अफ़ज़ाई करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।जब हमारी नई पीढ़ी शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करती है, तो इससे पूरे समाज का नाम रोशन होता है। उर्दू अदब सोसाइटी हमेशा ऐसे प्रतिभावान युवाओं के साथ खड़ी रहेगी।"इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी नसीम अहमद खान, खालिद सिद्दीकी, हमज़ा अब्बासी सहित सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।