cbamazon
उत्तर प्रदेश

विधायक अजीत पाल त्यागी ने मकरेड़ा गाँव के मुख्य द्वार पर किया कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

विधायक अजीत पाल त्यागी ने मकरेड़ा गाँव के मुख्य द्वार पर किया कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

मुरादनगर । गौमुख, ऋषिकेश व् हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्तो की सेवा करने के लिए पाइपलाइन रोड पर कांवड़ सेवा शिविर लगने शुरू हो गए है। पाइप लाइन रोड पर मकरेड़ा गांव के मुख्य द्वार पर "श्री बाबा विश्वनाथ सेवा समिति" के तत्वाधान में शिव भक्त कावड़ियों की सेवा के लिए मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने सेवा शिविर एवं भंडारे का फीता काट कर उद्घाटन किया। पाइपलाइन रोड पर स्थित मकरेड़ा गांवमें सेवा शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि गौमुख ऋषिकेश व हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारी व पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किये है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने हर संभव कदम उठाये है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राहुल चौधरी उर्फ डैनी ने कहा कि मकरेड़ा गाँव में पिछले दो दशक से शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए सेवा शिविर लगाया जा रहा है जिसका उद्देश्य कांवड़ियों की देखभाल करना है। इस दौरान यज्ञ के ब्रह्मा प्रदीप शर्मा एवं यजमान बिजेन्द्र खारी रहे। शिविर प्रभारी सलेक भईया ने बताया कि शिविर का आयोजन 10 अगस्त तक किया जायेगा, शिविर में भोजन एवं आवास की बहुत ही सुंदर व्यवस्था की गयी है, सुरक्षा की दृष्टि से शिविर में कैमरे भी लगाये गये। इस अवसर पर जयपाल कसाना सीताराम शर्मा प्रवीण मुखिया प्रधान कृष्णदेव आर्य सूरजमुनि बूटन त्यागी रणधीर सिंह रविन्द्र खारी राजसिंह शर्मा योगराज शिवराज त्यागी केके त्यागी मिंटू प्रधान प्रविंद डेढ़ा छत्रपाल सिंह जितेंद्र खारी जगवीर सिंह बीरसिंह महिपाल सिंह सिराधना देवेंद्र खारीएवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।