cbamazon
उत्तर प्रदेश

*विजयनगर लाइनपार फेडरेशन कार्यालय में RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर के गर्ग का भव्य स्वागत, बढ़े हुए हाउस टैक्स पर जताई चिंता*

*विजयनगर लाइनपार फेडरेशन कार्यालय में RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर के गर्ग का भव्य स्वागत, बढ़े हुए हाउस टैक्स पर जताई चिंता*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

गाजियाबाद( आशा चौधरी) स्वदेशी चौक, विजयनगर स्थित लाइनपार फेडरेशन कार्यालय में RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर के गर्ग का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों के बीच शहर की प्रमुख जनसमस्याओं, विशेषकर बढ़े हुए हाउस टैक्स को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

लाइनपार फेडरेशन के अध्यक्ष आरके आर्या ने कहा कि बढ़ा हुआ हाउस टैक्स शहर के आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम इस विषय पर पुनर्विचार करे तथा जनहित में उचित निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की विभिन्न नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए सभी आरडब्ल्यूए को एकजुट होकर कार्य करना होगा।इस अवसर पर RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आरके गर्ग ने कहा कि फेडरेशन बढ़े हुए हाउस टैक्स सहित शहर की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनसंपर्क अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं का संकलन किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उन्हें प्रभावी ढंग से उठाकर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का उद्देश्य शहरवासियों की आवाज़ को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर पूनम सिंह, आरके आर्या, रामकिशन शर्मा, नेपाल चौधरी, राजीव अग्रवाल तथा RWA फेडरेशन गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहरहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त प्रयास करने का संकल्प लिया।