cbamazon
उत्तर प्रदेश

वेंक्टेश्वरा में नवप्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, करियर और रोजगार की संभावनाओं पर हुई चर्चा

वेंक्टेश्वरा में नवप्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, करियर और रोजगार की संभावनाओं पर हुई चर्चा

मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एलाईड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से नवप्रवेशित यूजी एवं पीजी छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा, कौशल विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।रविंद्रनाथ टैगोर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, प्रतिकुलपति प्रो. मानस रंजन, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पांडेय और डीन एलाईड साइंसेज डॉ. भूपेश गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एलाईड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की देश-विदेश में लगातार मांग बढ़ रही है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाए, ताकि वे अपने क्षेत्र में बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा कि वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में मेडिकल और एलाईड हेल्थकेयर क्षेत्र में हजारों कुशल प्रोफेशनल तैयार कर चुका है। संस्थान के विद्यार्थी देश और विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अपने कौशल को लगातार विकसित करने का आह्वान किया।

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि देश में नया एलाईड हेल्थकेयर आयोग बनने से इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार और करियर की संभावनाएं और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भीड़ से अलग पहचान बनाने के लिए खुद को लगातार अपग्रेड करना होगा। संस्थान विद्यार्थियों को सफल और सुरक्षित करियर देने के लिए प्रतिबद्ध है।कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे ने कहा कि अपोलो हेल्थकेयर एकेडमी के साथ शैक्षणिक गठबंधन के माध्यम से एलाईड एवं हेल्थकेयर सेक्टर में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की।प्रतिकुलपति प्रो. मानस रंजन ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जैसी सोच रखता है, धीरे-धीरे उसका व्यक्तित्व भी उसी दिशा में विकसित होता है। वहीं कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्म-खोज, नए अनुभव और जीवनभर सीखने का महत्वपूर्ण दौर है।कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, अनुशासन, कौशल विकास और करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर डीन एलाईड साइंसेज डॉ. भूपेश गुप्ता,डॉ. रीना जोशी, दीक्षा सिंह,मेरठ परिसर के निदेशक पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक,अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।