cbamazon
उत्तर प्रदेश

वन महोत्सव: वृक्षारोपण कर बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन महोत्सव: वृक्षारोपण कर बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सम्भल में तीन रेंजों में धूमधाम से हुआ

बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास

सम्भल। वन महोत्सव सप्ताह के तहत जनपद सम्भल में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को वन महोत्सव के चौथे दिन चन्दौसी, सम्भल और गुन्नौर रेंज में वृक्षारोपण के साथ-साथ जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
       चन्दौसी रेंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अल्हेदादपुर चम्मू में वृक्षारोपण के साथ आम भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और कार्बन क्रेडिट जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य,शिक्षकगण और वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।वहीं सम्भल रेंज में सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में पीपल, जामुन और गुलमोहर के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में फादर जोशे मैथ्यू, अध्यापकों एवं वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।गुन्नौर रेंज के राजघाट शांति उपवन में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ,जिसमें बरगद, नीम, आम और जामुन के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत बबराला के चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय,व्यापार मंडल अध्यक्ष जयपाल गुप्ता सहित ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन महोत्सव के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है,ताकि हरित वातावरण का निर्माण किया जा सके।